
शहीद चंद्रभान चौरसिया की चतुर्थ पुण्यतिथि आज
कुशीनगर । दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के शहीद चंद्रभान चौरसिया की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को मशाल दौड़ व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। शहीद के पिता राजबलम चौरसिया ने बताया कि प्रातः 10 बजे से तुर्कपट्टी सूर्यमंदिर से समाधिस्थल तक 51 धावक व धाविकाओं द्वारा 11 किमी की सूर्य से शहीद तक मशाल दौड़ आयोजित की जाएगी। बरवाराजापाकड़ खेल मैदान में संक्षिप्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात दुमही गांव में स्थित शहीद के समाधिस्थल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।





