उत्तरप्रदेशकुशीनगर
बौद्ध विपश्यना उपवन के गेट पर पर्यटन पुलिस का कब्जा
पर्यटक हो रहे बौद्ध विपश्यना उपवन को लेकर भ्रमित

बौद्ध विपश्यना उपवन के गेट पर पर्यटन पुलिस का कब्जा
कुशीनगर । अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में बौद्ध विपश्यना उपवन के गेट पर थाना पर्यटन पुलिस लिखा गया है। इससे विपश्यना उपवन के गेट पर पर्यटन पुलिस का कब्जा होता दिख रहा है। पर्यटक भ्रमित हो जा रहे हैं कि आखिर बौद्ध विपश्यना उपवन है कहां ? कुशीनगर में पर्यटन विकास को लेकर प्रो पूअर टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत वर्ल्ड बैंक की आर्थिक सहायता से लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में चार करोड़ रुपए की लागत से बौद्ध विपश्यना उपवन का जीर्णोद्धार हुआ है। फिलहाल अभी यहां विपश्यना कार्यक्रम प्रारंभ नहीं हुआ है। 14 दिसंबर 2022 को विपश्यना उपवन परिसर में थाना पर्यटन पुलिस का उदघाटन हुआ था। हाल ही में बौद्ध विपश्यना उपवन के मेन गेट पर थाना पर्यटन पुलिस का फ्लेक्स लगाया है। इससे लोग भ्रमित होते हैं। थानाध्यक्ष पर्यटन पुलिस बबलू कुमार सोनकर ने कहाकि उपवन में विपश्यना अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। थाना भी दूसरी जगह बनने वाला है। विपश्यना प्रारंभ होते ही गेट से फ्लेक्स हटा लिया जाएगा। पर्यटक सूचना अधिकारी कुशीनगर डा. प्राण रंजन ने कहाकि बौद्ध विपश्यना उपवन का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया जाना है।





