IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरक्राइम

सड़क पर पलटा ट्रक, बड़े वाहनों का आवागमन बाधित

 

कुशीनगर । बभनौली बाजार के समीप तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा गांव में कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर बुधवार की रात 11 बजे एक गेहूं लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक को मामूली चोट आई, जो प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो गया।
जानकारी के मुताबिक कसया की तरफ से बिहार के मुजफ्फरनगर जा रहे ट्रक के सामने एक बोलेरो गाड़ी आ रही थी जो बुरी तरह लहरा गई। इससे ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और बोलेरो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक सड़क पर ही पलट गया। सड़क और पटरी पर गेहूं के बोरे बिखर गए। घटना में थानाक्षेत्र के ही बरवाराजापाकड़ के बरवा निवासी अनूप चला रहा था जिसे मामूली चोट आई। घटना के बाद पटरी से होकर छोटे वाहन तो गुजर जा रहे हैं लेकिन ट्रक व बस आदि बड़े वाहनों के लिए जगह नहीं बचा है। ट्रक चालक ने बताया कि पलटे ट्रक को खाली किया जा रहा है। खाली होने के बाद इसे क्रेन की मदद से हटवाया जाएगा।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!