नायब तहसीलदार के नेतृत्व राजस्वकर्मियों ने हटवाया सरकारी भूमि से अतिक्रमण
आलोक कुमार तिवारी (मो.न.9452404711)

नायब तहसीलदार के नेतृत्व राजस्वकर्मियों ने हटवाया सरकारी भूमि से अतिक्रमण

कुशीनगर । तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नकटहा बसडीला में सोमवार को एसडीएम द्वारा गठित राजस्वकर्मियों टीम ने नहर व ग्राम सभा की सरकारी भूमि से जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवा कर पानी टंकी की नीव खोदवाई।
उक्त गांव में अराजी संख्या 558 नाली नहर की भूमि के रुप में अंकित है और अराजी संख्या 408 में पानी टंकी के निर्माण हेतु प्रक्रिया प्रगति पर है। उक्त भूखंडों पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था जिससे टंकी निर्माण कार्य में अवरोध हो रहा था। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार दुदही कुंदन वर्मा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय राजस्वकर्मियों की टीम गठित कर मामले के समाधान का निर्देश दिया था। इस क्रम में सोमवार को मौके पहुंची राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश कर व जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटवा समस्या का समाधान कराया। नायब तहसीलदार ने बताया कि पानी टंकी के निर्माण के लिए नींव खोदवा दी गई है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक तुर्कपट्टी अयोध्या प्रसाद, लेखपाल यशपाल सिंह, रविकांत, संतोष गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





