IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

जनपद में चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

सर्वहितकारी सेवा श्रम संस्थान कप्तानगंज के अध्यक्ष विनोद तिवारी द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को व्हेन चिल्ड्रन हैव चिल्ड्रन When Children Have Children पुस्तक भेंट की गई।

 

जनपद में चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

कुशीनगर । जिलाधिकारी कार्यालय में सर्वहितकारी सेवा श्रम संस्थान कप्तानगंज के अध्यक्ष विनोद तिवारी द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को व्हेन चिल्ड्रन हैव चिल्ड्रन When Children Have Children पुस्तक भेंट की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्र द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह को रोकने हेतु जनपद में हर संभव प्रयास करने, बच्चों की शिक्षा, बाल मजदूरी तथा बाल यौन शोषण जैसे किसी भी अन्याय को रोकने हेतु और शोषण के खिलाफ सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की शपथ दिलाई गई । उन्होंने कहा बाल विवाह बच्चों के खिलाफ शोषण के सबसे बुरे रूपों में से एक है। यह जाति, संस्कृति और धर्म की बाधाओं को पार करता है। प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि 16 अक्टूबर 2022 को भारत भर के 7600 ग्रामों में 76000 से अधिक साहसी महिलाओ द्वारा सड़को पर आकर बाल विवाह मुक्त भारत के लिए मोर्चा बुलंद किया गया , अब पुनः 16 अक्टूबर 2023 को भारत के लगभग 5 करोड़ महिला पुरुषों के द्वारा मोमबत्तियां, दीये जलाए जायेंगे व तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से बाल विवाह को समाप्त करने का संकल्प लेंगे। बाल विवाह मुक्त भारत का थीम सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत है। इस अभियान का लक्ष्य बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!