
कुशीनगर । पडरौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरा मोजरा में बुधवार को स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धर्मपुर बुजुर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का प्रारंभ बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में रामराज प्रथम व बालिका वर्ग में गरिमा प्रथम रही। वहीं प्राथमिक 100 मीटर बालक वर्ग में मुन्ना प्रथम तथा बालिका वर्ग में रेखा प्रथम रही । वही 200 मीटर बालक वर्ग में मुन्ना प्रथम तथा बालिका वर्ग मे रेखा प्रथम रही । खो- खो बालक वर्ग में भिस्वा सरकारी तथा बालिका वर्ग में नादह की टीम विजयी रही । समापन व पुरस्कार वितरण सत्र को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं व्यायाम जरूरी है, ग्रामीण क्षेत्र में दबी प्रतिभा को निखार देने का यह एक अच्छा अवसर है। इस दौरान नोडल शिक्षण संकुल संजय सिंह, संदीप राय, मारकंडे प्रसाद, अमृतलाल, प्रज्ञा पांडेय, सरिता सिंह पटेल, आराधना राय आदि मौजूद रहे।





