IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

श्रीकृष्ण छठियार पर आज होगा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 👉 धार्मिक आयोजन 👉 लोकगायक दीपक यादव देहाती व रागिनी राय प्रस्तुत करेंगे भजन – सोहर 👉 मटकीफोड़ प्रतियोगिता मे भाग लेंगी चार टीमें, विजेता होंगे पुरस्कृत

(आलोक कुमार तिवारी)

श्रीकृष्ण छठियार पर आज होगा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
👉 धार्मिक आयोजन
👉 लोकगायक दीपक यादव देहाती व रागिनी राय प्रस्तुत करेंगे भजन – सोहर
👉 मटकीफोड़ प्रतियोगिता मे भाग लेंगी चार टीमें, विजेता होंगे पुरस्कृत

कुशीनगर । भगवान श्रीकृष्ण के छठियार के अवसर पर तमकुही विकास खंड के राजापाकड़ धाम में गुरुवार को श्रीकृष्ण छठियार एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम छह बजे होगी। कार्यक्रम श्री जीतेश्वर शिवमंदिर, श्री जानकीरमण सरकार मंदिर एवं श्री अंजनीसुत पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में होगा।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन, पारंपरिक सोहर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सुप्रसिद्ध लोकगायक दीपक यादव देहाती और लोकगायिका रागिनी राय अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दोनों कलाकारों की ओर से मनमोहक भजन-कीर्तन, पारंपरिक सोहर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके पूर्व युवाओं द्वारा मटकीफोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चार टीमें भाग लेंगी। अंत में विशाल महाप्रसाद एवं भोग के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button