अमर शहीदों के संघर्ष व त्याग का प्रतिफल है हमें मिली आजादी : अनिल राव
👉 नगरपालिका परिषद कुशीनगर के द्वारा मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत आयोजित हुआ अमृत कलश संग्रहण कार्यक्रम

कुशीनगर । आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत चल रहे मेरी माटी, मेरा देश के तहत शुक्रवार को रामाभार के बुद्धा घाट पर अमृत कलश संग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें नगरपालिका परिषद कुशीनगर के विभिन्न वार्डों के घर घर एकत्रित मिट्टी व अक्षत भरे कलश की सामग्री को एक मे मिलकर एक बड़े अमृत कलश में भरा गया। इसे 25 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय पहुंचाया जाएगा। उपस्थित लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई और अमर शहीद के स्वजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आन्दोलन के अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना है। उनके संघर्ष व त्याग के कारण ही हमें आजादी मिली हैं। उन्हीं की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका बनाई जाएगी। यह मिट्टी उसी के लिए एकत्रित किया जा रहा है। विपुल दूबे, चंद्रप्रभा पाण्डेय ,ईओ संतोष कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया। स्वागत नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व आभार ज्ञापन संतोष कुमार ने किया। संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्वजनों शोभा मणि, प्रमोद मणि, सुभाष मणि, प्रदीप मणि व सुशील प्रताप वर्मा को सम्मानित किया गया। नपाप अध्यक्ष किरन जायसवाल ने पंचप्रण की शपथ दिलायी। केशव सिंह, पीएन सिंह, विनय प्रताप राव, रूपम सिंह, राजेश मद्देशिया, प्रकाश चंद्र भारती, मनीष मिश्र, शैलेन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ जायसवाल, सबिना खातून, राजन जायसवाल, दुलार चंद्र शर्मा, सुनील मिश्र, अभिषेक सिंह, अतुल भारती, मुन्ना शर्मा, बृजेश अमरजीत, जयचन्द्र आदि मौजूद रहे।





