IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

गन्ना की उत्तम खेती के लिए एसटीटी विधि से तैयार पौध सर्वोत्तम

- पद्मश्री से सम्मानित गन्ना वैज्ञानिक डा. बक्सीराम ने किया गन्ना नर्सरी प्लाटों का निरीक्षण

 

कुशीनगर । सेवरही चीनी मिल के अधिशासी अधिकारी प्रतीक, पद्मश्री से सम्मानित गन्ना वैज्ञानिक डा. बक्सीराम, अधिशासी निदेशक वाईपी सिंह, महाप्रबन्धक (गन्ना) डा. प्रमोद कुमार ने चीनी मिल प्रक्षेत्र के गन्ना किसानों के प्लाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने किसानों को गन्ना की उन्नत खेती के लिए एसटीटी विधि से तैयार गन्ना के पौध कए रोपाई की सलाह दी।
तमकुहीराज विकास खंड के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली में गन्ना किसान रजनीश राय व मनीष राय के
गन्ना नर्सरी प्लाट को. 0238, को. 0118, को. 15023, को.लख. 014201प्लाट का निरीक्षण करते हुए गन्ना वैज्ञानिक डा. बक्सीराम द्वारा बताया गया कि सभी किसान अपने गन्ना बीज हेतु एसटीटी से बने शुद्ध पौधे की रोपाई अवश्य करें। इससे गन्ना बीज मे अस्सी प्रतिशत की बचत होती है। मिल के अधिशासी निदेशक ने बताया कि एसटीटी विधि से तैयार पौधों की बुकिंग की जा रही है। किसान अपने सम्बन्धित फील्ड सुपरवाइजर से सम्पर्क कर गन्ना बीज आरक्षित करा लें जिससे गन्ना बुवाई के समय गन्ने का पौध आसानी मिल सके। महाप्रबन्धक (गन्ना) डा० प्रमोद कुमार ने ग्राम के उपस्थिति किसानों को बताया कि चीनी मिल द्वारा गन्ना बुवाई हेतु रिजर 15 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है । किसानों से अपील किया कि अपने गन्ना की बधाई कराएं व सिचाई हेतु विद्युत कनेक्शन अवश्य करायें। इस मौके पर उप महा प्रबन्धक (गन्ना) श्री पी०एन० शाही, सहायक महाप्रबन्धक (विकास) श्री रमाशंकर प्रसाद, सहायक प्रबन्धक श्री सूर्य प्रताप वर्मा ,रामाकान्त राय, अनिरुद्ध राय, नरेंद्र राय,अनुग्रह राय, राजन राय, रोहित राय, भगेलू गुप्ता, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!