IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा

👉तहसील स्तरीय दो दिवसीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता कसया

कुशीनगर । बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के क्रीडांगन में माध्यमिक शिक्षा की तहसील स्तरीय दो दिवसीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता कसया का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है। खेलो इंडिया के माध्यम से सरकार खिलाड़ियों को बहुत सुविधा दे रही हैं। सरकार ऐसे ही आगे भी खेलों को बढ़ावा देती रहेगी। प्रतिभाओं को निखारने व उनको पहचान व सम्मान देने के लिए हमेशा कृत संकल्पित है। प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र नाथ तिवारी व सेवरही प्रमुख प्रतिनिधि धनन्जय तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा प्राप्त सुविधाओं का प्रतिफल ही है कि देश को गौरवांवित होने का अवसर खिलाड़ी दे रहे हैं। इससे पहले मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने क्रीडांगन में झंडारोहण कर व मशाल जला कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया। संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने तथा आभार ज्ञापन नगरपालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर सीनियर पुरुष वर्ग दौड़ में बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज कुशीनगर के अमानतुल्लाह व सचिन ने क्रमश प्रथम व द्वितीय तथा पावानगर के अनूप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग दौड़ में बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर की मुस्कान ,शिवांगी व अंशु ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त की। 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर की अलखनंदनी व दुर्गावती ने प्रथम व द्वितीय तथा पावानगर की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त की। 800 मीटर सब जूनियर महिला वर्ग में बुद्ध इंटर कालेज की वंदना ने प्रथम व पूजा ने तृतीय तथा पावानगर की रुकैया अंजुम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शम्भू शरण श्रीवास्तव, राजेश राय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद गुप्त, अमरजीत मिश्र, हरिकेश सिंह, वरुण राय , उपेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!