उत्तरप्रदेशकुशीनगरटेक्नोलॉजीव्यापार
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट
'' एग्रोप्रेनोर एंड हाईटेक फार्मिंग,अफार्म आफ सस्टेनेबल एरीकल्चरल प्रैक्टिसेज: ए मस्ट एप्रोच फार अपलिफ्टिंग आफ इंडियन इकोनॉमी'' का उदघाटन

कुशीनगर। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में गुरुवार को इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च नई दिल्ली से अनुदानित ” एग्रोप्रेनोर एंड हाईटेक फार्मिंग,अफार्म आफ सस्टेनेबल एरीकल्चरल प्रैक्टिसेज: ए मस्ट एप्रोच फार अपलिफ्टिंग आफ इंडियन इकोनॉमी” का उदघाटन प्राचार्य प्रो.कृष्ण प्रताप सिंह ने किया। इस उपलब्धि को लेकर शिक्षकों में खुशी है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा.श्वेता भट्ट ने कहा कि जल संवर्धन (हाइड्रोपोनिक्स) एक ऐसी तकनीक है। जिसमें फसलों को बिना खेत में लगाए व सिर्फ पानी और पोषक तत्वों से उगाया जाता है। इसे जलीय कृषि भी कहते हैं। पौधे उगाने की यह तकनीक पर्यावरण के लिए काफी सही होती है। इन पौधों के लिए कम पानी की जरूरत होती है। जिससे पानी की बचत होती है। कहा कि सामान्यतया पेड़-पौधे जमीन पर ही उगे हैं। ऐसा लगता है कि पेड़-पौधे उगाने और उनके बड़े होने के लिए खाद, मिट्टी, पानी और सूर्य का प्रकाश आवश्यक है। लेकिन सच तो यह है कि उपचार या सफल उत्पादन के लिए केवल तीन आवश्यकताएं हैं। पानी, पोषक तत्व और सूर्य का प्रकाश। इसी तरह यदि हम बिना मिट्टी के ही पौधों को किसी और तरीके से पोषक तत्व उपलब्ध करा सकें तो बिना मिट्टी के भी पानी और सूर्य की रोशनी में पौधे उगा सकते हैं। बढ़ती शहरीकरण और जनसंख्या के कारण जब कृषि और वैज्ञानिक आधार पर जमीन की कमी हो रही है तो मिट्टी के उपचार के बिना उगने वाली यह तकनीक काफी उपयोगी होगी। बताया कि महाविद्यालय में 200 पौधों की क्षमता वाले शेडनेट हाउस बनाया जा रहा हैं। 12 माह की इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत किसानों को इस तकनीक से रूबरू कराया जाएगा और कम जगह में ज्यादा उपज प्राप्त करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके प्रो. महबूब आलम, अध्यक्ष वाणिज्य विभाग, प्रो. सत्येंद्र गौतम, डा. अनुज कुमार, डा. वीना कुमारी, डा. राकेश चतुर्वेदी, डा.मनीष जयसवाल, डा. सी.पी सिंह, डा. ज्ञानेश सिंह, डा. अजय मिश्र, नेबूलाल ,प्रफुल्ल चंद, फागू, कमलेश, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।


Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001




