कुशीनगर । सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने विशेषकर पेंटिंग प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। इससे बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है। कहाकि बच्चों द्वारा बनाये गए पोस्टरों को फ्रेमिंग कराकर कार्यालय में डिसप्ले किया जाएगा। वे शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को रामाभार के बुद्धा घाट पर आयोजित स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण को लेकर निबन्ध, वाल पेटिंग व पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थी। कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा पहली अक्टूबर से चलाया जा रहा है। इसका शुभारम्भ यही से हिरण्यवती नदी सफाई से शुरू हुआ। इससे नदी जा स्वरूप बदलने लगा है। हिरण्यवती स्वच्छ व सुन्दर लगनी लगी है। स्वच्छता अभियान को स्वयं से प्रारम्भ करने की जरूरत है। स्वच्छ भारत मिशन को अपने घरों तक ले जाये और अपने दैनिक जीवन में भी उतारे। इससे मानसिक शान्ति मिलेगी और व्यक्तित्व का विकास होगा।
वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में हनुमान इंटर कालेज पडरौना की टीम प्रथम स्थान पर रही। टीम में विवेक गोंड़, वंश कुमार पाठक व कृष गुप्त शामिल रहे। नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली की अंजली सिंह को निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि इसी विद्यालय के आर्यन विश्वकर्मा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे। इसमें जनपद 26 विद्यालयों के लगभग 150 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग के लिए प्रधानाचार्य ऊदल कुमार व शिक्षक आकाश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह , डीपीआरओ आलोक कुमार , बीडीओ कसया रविरंजन, ईओ संतोष कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया। स्वागत नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व आभार ज्ञापन बीएसए राम जियावन मौर्य ने किया। संचालन डीसी मनरेगा राकेश कुमार व वेद प्रकाश मिश्र द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, अशोक कुमार, राजेश यादव, मदन सिंह, राजेश कुमार तिवारी, सोनू तिवारी, हरेंद्र यादव, श्रवण तिवारी आदि मौजूद रहे।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001