IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी, बाल खिलाड़ियों को तराश रहे खेल प्रशिक्षक

-विद्यालयों मे जाकर विभिन्न खेलों की सिखा रहे बारीकियां - न्याय पंचायत, तहसील, जिला, मंडल व राज्यस्तर पर होगी प्रतियोगिता

कुशीनगर । आगामी दिनों में आयोजित होने वाले बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफलता के लिए खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा के निर्देश पर दुदही विकास खंड के खेल प्रशिक्षक मनोयोग से जुटे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक व खेल अनुदेशक प्रतिदिन अपने आवंटित न्याय पंचायत के विद्यालयों मे जाकर छात्रों के हुनर को पहचान उनकी प्रतिभा निखार रहे हैं।
शुक्रवार को इस क्रम में ब्लाक व्यायाम शिक्षक ने धर्मपुर न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों के खेल प्रतिभा को परख उन्हे समुचित प्रशिक्षण दिया। कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में कक्षाकक्ष में खोखो खेल मैदान की बनावट व बारीकियों से अवगत कराया तो मैदान मे स्टेमिना बढ़ाने हेतु आवश्यक गतिविधियां व छद्म प्रतियोगिता का आयोजन कर बाल खिलाड़ियों को उनके गुण व कमियों को बता आवश्यक सलाह दिया। कहा कि गत सत्र में दुदही के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तक अपनी पहुंच बनाई थी। इस बार मेडल भी हासिल करना है। उन्होने प्राथमिक विद्यालय बलुही में भी प्रशिक्षण दिया। बताया कि आगामी 8 व 9 नवंबर को जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। इसके पूर्व नवंबर के प्रथम सप्ताह मे ब्लाक व तहसील प्रतियोगिताएं संपन्न होगीं। इसके लिए दुदही विकास खंड में तैयारियां तेजी पर हैं। बीईओ ने बताया कि न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं आगामी 17 अक्टूबर से एक अक्टूबर तक आयोजित होंगी। तैयारी के लिए विकास खंड को न्याय पंचायत स्तर पर विभाजित कर दो दो खेल प्रशिक्षकों को विद्यालयों में जाकर खेल में रुचि लेने वाले छात्रों को चिंहित कर उनको तराशने की जिम्मेदारी है। इस दौरान सहायक अध्यापकगण नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनिता कुशवाहा, अनूप, श्वेता, सजरुन, शबाना, नसीमा, मिल्खा आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!