
कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में दीपावली के अवसर पर लगने वाले मेला में चल रहे 31 वीं दीपावली कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को राजपूत क्रिकेट क्लब कुचायकोट ने तारविशुनपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन राजपूत क्रिकेट क्लब कुचायकोट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में तारविशुनपुर की टीम 17 ओवर में 82 रन बनाकर आल आउट हो गई। तारविशुनपुर के तरफ से कुलदीप ने 17 गेंद में दो छक्के और दो चौके के मदद से सबसे ज्यादा 25 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत क्रिकेट क्लब कुचायकोट की टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। कुचायकोट के तरफ से धीरज ने सात गेंद में 15 रन की पारी खेली। धीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले मैच का शुभारंभ अरविंद प्रजापति ने किया। अंपायर की भूमिका में राहुल सिंह व विशाल सिंह रहें। राजन सिंह व अमित ने कमेंट्री की। इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंगद रजक के साथ आयोजन समिति के अमित सिंह, धमेंद्र सिंह, अभय सिंह, दीपू सिंह, कार्तिक सिंह चन्दन बाबू , झुनू सिंह, विनोद सिंह, संदीप सिंह, रवि, किशन, अमन, अंकित आदि मौजूद रहें।





