राष्ट्रीय एथलेटिक्स पैनल में निर्णायक बने जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र
- 67 वीं नेशनल एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद व ऊंची कूद में देंगे निर्णय

राष्ट्रीय एथलेटिक्स पैनल में निर्णायक बने जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र
– 67 वीं नेशनल एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता में
दौड़, लंबी कूद व ऊंची कूद में देंगे निर्णय
कुशीनगर । पडरौना विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा मठिया में तैनात व बेसिक शिक्षा विभाग में जिला व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत अनिल कुमार मिश्र को राष्ट्रीय एथलेटिक्स सब जूनियर अंडर 14 के बालक/ बालिका वर्ग के एथलीट वर्ग में दौड़, लंबी कूद व ऊंची कूद प्रतियोगिता का निर्णायक नियुक्त किया गया। डा. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य भगवती सिंह द्वारा श्री मिश्र को आगामी 16 नवंबर से 20 नवंबर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज कुर्सी रोड लखनऊ में आयोजित हो रही 67 वीं नेशनल एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता में उक्त दायित्व सौंपा गया है। श्री मिश्र के चयन पर डीआईओएस रवींद्र सिंह, बीएसए डा. रामजियावन मौर्य, वीके राय, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद, नेहरू युवा अधिकारी सचिन कुमार, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, हिमांशु सिंह, उदय शंकर राव, अमित कुमार सिंह, सत्येंद्र पांडे, आशीष मिश्र, अंकिता सिंह, रीता गुप्ता, व्यायाम शिक्षक मदन प्रसाद यादव, अमित कुमार तिवारी, अमित श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, शंकर दयाल पाठक, नित्यानंद चौबे आदि ने बधाई दी है।





