शताब्दी वर्ष की ज्योति कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 👉 विद्यालयों, मंदिरों व चौक-चौराहों पर हुआ मंगल स्वागत 👉 एसओ धीरेंद्र राय बोले यह यात्रा मानवता व आत्मशुद्धि का देती है संदेश
(आलोक कुमार तिवारी)

शताब्दी वर्ष की ज्योति कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
👉 विद्यालयों, मंदिरों व चौक-चौराहों पर हुआ मंगल स्वागत
👉 एसओ धीरेंद्र राय बोले यह यात्रा मानवता व आत्मशुद्धि का देती है संदेश
कुशीनगर । अखिल विश्व गायत्री परिवार-शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित ज्योति कलश यात्रा मंगलवार को दुदही क्षेत्र में पहुंचते ही श्रद्धा व उत्साह का माहौल बन गया। यह यात्रा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्वलित अखण्ड दीप के शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में निकाली गई है, जो पूरे देश में आत्मशुद्धि व लोकमंगल का संदेश लेकर भ्रमण कर रही है। प्रातः आठ बजे बनरहा स्थित गायत्री मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा का शुभारंभ हुआ।
भगवानपुर में कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कलश की आरती उतारी व गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया। क्षेत्र में यात्रा का ठहराव गौरी श्रीराम मंदिर, खानगी बाजार, अमवा दिगर मंदिर, दशहवा, हनुमान चौक धोबी घटवा, जमुआन मंदिर, कोकील पट्टी मार्ग के विद्यालयों, दुदही टैक्सी स्टैंड, गांधी चौक व रेलवे स्टेशन पर हुआ। प्रत्येक स्थल पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर कलश का पूजन किया। मुख्य अतिथि सेवरही एसओ धीरेंद्र राय ने कहा कि यह ज्योति मानवता, संयम व संस्कारों की प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष की यह यात्रा समाज में आत्मबोध व सेवा का नवसंस्कार जगाने का कार्य कर रही है। राम जानकी मंदिर में आरती व सामूहिक प्रार्थना के बाद यात्रा दीपयज्ञ स्थल बिशुनपुर बरियापट्टी पहुँची, जहां सायं सुरेश गुप्ता के द्वार पर दीपयज्ञ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार बर्नवाल, एकबाल यादव, आनंद गुप्ता, शिवशंकर तिवारी, अजय यादव, मोहन लाल कुशवाहा, लालाबाबू कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, रामप्रताप कुशवाहा, अमेरिका गुप्ता, शांति देवी, अभिमन्यु प्रसाद, अरुणेंद्र राय, अजय राय, मुन्ना बरनवाल, मुन्ना पांडेय व गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।





