ब्लॉक व तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन

ब्लॉक व तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन
कुशीनगर । ब्लॉक व तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कसया के आयोजन को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी कसया विजयपाल नारायण त्रिपाठी के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन बुधवार को बीआरसी कसया के सभागार में हुआ। इस बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों को निर्वहन करने के लिए अलग अलग समिति बनाई गई। बीईओ त्रिपाठी ने बैठक में ब्लॉक व तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए प्रस्तावित क्रमशः 24 व 25 अक्टूबर की तिथि के बारे में जानकारी देते रैली को सफल बनाने के लिए आवश्यक सभी तथ्यों पर चर्चा करते हुए उपस्थित सभी शिक्षकों से सुझाव लिया और फिर आवश्यक जिम्मेदारियों को अलग अलग शिक्षकों के नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन किया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, भगवन्त सिंह, महेन्द्र सिंह, हरेन्द्र चौरसिया, महेश रज्जक, अमला प्रसाद, मनोज सिंह, नीरज श्रीवास्तव, दुर्गेश यादव, सुनील गुप्ता, वाहिद अली, राजकिशोर सिंह, दुर्गेश सिंह, शैलेश कुमार, नसरीन अख्तर, दुर्गेश सिंह, गोविन्द , गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।





