IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

विद्यालय को बेहतर करने के लिए स्थानीय निकायों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की जरूरत : बीडीओ 

विद्यालयों को कायाकल्प के सभी मापदंडों के अनुसार किया जाएगा संतृप्त : राकेश जायसवाल शिक्षा से ही होती है आने वाली पीढ़ी की पहचान : बीईओ

 

विद्यालय को बेहतर करने के लिए स्थानीय निकायों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की जरूरत : बीडीओ 

विद्यालयों को कायाकल्प के सभी मापदंडों के अनुसार किया जाएगा संतृप्त : राकेश जायसवाल

शिक्षा से ही होती है आने वाली पीढ़ी की पहचान : बीईओ

कुशीनगर । बेसिक शिक्षा विभाग के कसया विकास खण्ड के तत्वावधान में ग्राम प्रधान व स्थानीय प्राधिकारी – निकायों के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को कलश गेस्ट हाउस कसया में हुआ।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि नपाप कुशीनगर में आने वाले सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जल्द ही कायाकल्प के सभी मापदंडों के अनुसार संतृप्त कर दिया जाएगा। इसके तहत कुछ विद्यालयों को छोड़कर बाकी सभी विद्यालयों में निर्माण कार्य जारी है। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे अधिकतर बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। परन्तु शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी मेहनत की बदौलत अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे है। जरूरत है हमें शिक्षा हेतु बेहतर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की। जायसवाल ने इसके लिए सभी शिक्षकों से मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। प्रशिक्षु एसडीएम व बीडीओ प्रिन्स कुमार ने कहा कि विद्यालय को बेहतर है लेकिन और बेहतर करने की जरूरत है और इसके लिए जरूरत है सभी स्तरों पर मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

गांव की लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जिससे वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजें क्योंकि हमारे विद्यालय में सारे शिक्षक बेहतर व योग्य है। इसके लिए गांव के योग्य व सफल युवाओं को विद्यालय में आमंत्रित कर बच्चों को भी प्रेरित करने की जरूरत है। इसके पूर्व कार्यक्रम के संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी कसया विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि जायसवाल व अन्य अतिथियों का बुके, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विषय प्रवर्तन करते हुए बीईओ त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि एनईपी 2020 के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हमें अपने विद्यालयों को निपुण करने में शिक्षक व स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। कसया विकास खण्ड प्रेरणा पोर्टल के सभी मानकों में बेहतर कर रहा है। कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर्स पर विद्यालय को संतृत करने से हमारे विद्यालय के योग्य शिक्षक कान्वेंट विद्यालय से भी बेहतर परिणाम देने में सक्षम होंगे। कहा कि शिक्षा से ही आने वाली पीढ़ी की पहचान होता है। विकास खण्ड कसया की मेंटर डॉ अर्चना सिंह, डायट प्रवक्ता अर्चना सिंह, डीसी सत्येन्द्र मौर्य , एसआरपी रामप्रकाश पाण्डेय, एआरपी अजय शुक्ल, अनिरुल हक, आदित्य तिवारी ने भी संगोष्ठी को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। संचालन वाहिद अली ने किया। सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत पर कम्पोजिट विद्यालय कसया की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय प्रेमवालिया के बालक बालिकाओं ने योग प्रदर्शन से सभी को मोहित किया।

कार्यक्रम के दौरान निपुण भारत के थीम पर बना रंगोली सबका ध्यान आकर्षित कर रहा था। शिक्षक शिक्षिकाएं इसके साथ सेल्फी ले रहे थे। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापित करते हुए बीईओ कसया विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने कहा कि विकास खण्ड को निपुण व कायाकल्प के सभी बिंदुओं से संतृप्त के लिए सभी आवश्यक कदम स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से मिलकर व गांवों में चौपाल में चर्चा कर उठाया जाएगा। इस दौरान सभासद विनय राव, ज्वाइंट खण्ड विकास अधिकारी आर के सिंह, एडीओ पंचायत चन्द्रिका प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी नीरज चतुर्वेदी, डीसी उपेन्द्र गुप्ता, एआरपी मनोज चतुर्वेदी, भगवन्त सिंह, शैलेश त्रिपाठी, राजेश शुक्ल, हरिन्द्र चौरसिया, राजीव नयन द्विवेदी, महेश रज्जक, मनोज कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, रामचन्द्र सिंह, अमरप्रकाश पाण्डेय, पुष्पा सिंह, नसरीन अख्तर, दीपमाला सिंह, प्रतिभा तिवारी, सुनील गुप्ता, अंजना शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!