एबी ज्ञानेश्वर का पूरा जीवन महात्मा बुद्ध के शिक्षा मूल्यों व आदर्शों के प्रति रहा समर्पित : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 👉 मुख्यमंत्री ने एबी ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर चीवर चढ़ाकर किया परिक्रमा व विशेष पूजा वन्दना 👉 एबी ज्ञानेश्वर के विकास योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
(आलोक कुमार तिवारी)

एबी ज्ञानेश्वर का पूरा जीवन महात्मा बुद्ध के शिक्षा मूल्यों व आदर्शों के प्रति रहा समर्पित : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
👉 मुख्यमंत्री ने एबी ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर चीवर चढ़ाकर किया परिक्रमा व विशेष पूजा वन्दना
👉 एबी ज्ञानेश्वर के विकास योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

कुशीनगर । प्रदेश के मुख्यमंत्री म्यांमार बुद्ध मन्दिर पहुँच कर कुशीनगर में बौद्ध धर्म के प्रमुख गुरु भदन्त ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर समुख दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके निधन को एक क्षति बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शाम चार बजकर 28 मिनट पर कुशीनगर के म्यांमार बुद्ध मन्दिर पहुंचे। यहाँ म्यांमार सरकार से सर्वोच्च धार्मिक सम्मान प्राप्त भदन्त ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर चीवर चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा परिक्रमा कर विशेष पूजा वन्दना किया। इसके बाद उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एबी ज्ञानेश्वर के विकास योगदान को भुलाया नहीं जा सकता इसलिए मैं व्यक्तिगत तौर पर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने कुशीनगर आया हूँ। धम्मध्वजा महारथा भदन्त ज्ञानेश्वर 31 अक्टूबर को जब निर्वाण हुआ था तब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शोक प्रकट करने पहुँचे थे। उनके जाने की क्षति को कभी पूरी नहीं की जा सकती है। कहा कि प्रदेशवासियों व सरकार की ओर से मैं एबी ज्ञानेश्वर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों, शिक्षा, मूल्यों को आगे बढ़ाने की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुँचे। सीएम ने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों से जायजा लिया। कहा कि हमारी सरकार ने कृषि विश्वविद्यालय का नाम महात्मा बुद्ध के नाम पर स्वीकृत किया है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया ताकि अगले सत्र में यहाँ पर पठन पाठन का कार्य शुरू हो सके। अक्टूबर 2026 तक बिल्डिंग देने के लिए कार्यदायी संस्था ने कहा है। पूर्वी उत्तरप्रदेश का यह क्षेत्र कृषि के दृष्टि से अत्यंत समृद्ध क्षेत्र रहा है। डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही आज अन्नदाता किसानों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है। यहां के किसानों के लिए यह विश्वविद्यालय मिल का पत्थर साबित होगा। कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण यहाँ के लोगों की आमदनी को बढ़ाने और नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एडीएम वैभव मिश्र, सीडीओ वन्दिता श्रीवास्तव, एसडीएम डॉ सन्तराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।





