IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

हाटा ब्लाक जिला चैंपियन, पडरौना को द्वितीय स्थान 👉 आगामी 11  नवंबर से देवरिया में मंडलीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे सफल खिलाड़ी 👉 खोखो के जूनियर स्तर बालक व बालिका वर्ग मे भगवानपुर दुदही की टीम जिला चैंपियन 👉 सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं खेल : बीएसए

(आलोक कुमार तिवारी)

हाटा ब्लाक जिला चैंपियन, पडरौना को द्वितीय स्थान
👉 आगामी 11  नवंबर से देवरिया में मंडलीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे सफल खिलाड़ी
👉 खोखो के जूनियर स्तर बालक व बालिका वर्ग मे भगवानपुर दुदही की टीम जिला चैंपियन
👉 सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं खेल : बीएसए

कुशीनगर । जिला स्टेडियम में आयोजित 30 वीं दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन रविवार की सायं विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरण के साथ हुआ। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त तथा टीम प्रतिस्पर्धाओं में विजेता टीम आगामी 11 नवंबर से देवरिया में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। 194 अंक प्राप्त कर हाटा तहसील चैंपियन रहा, जबकि द्वितीय स्थान पर रहे पडरौना को 186 व तृतीय स्थान पर रहे रामकोला की टीम को 185 अंक प्राप्त हुआ।
प्राथमिक के बालक वर्ग में सुकरौली के नित्यानंद व बालिका वर्ग में दुदही के कन्या प्राथमिक विद्यालय गौरीश्रीराम की सबरुन व्यक्तिगत चैंपियन रहे।
आयोजन सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह, खेल सचिव डा. प्रभात चंद राय, बीईओ रीता गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, अमित श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, धर्मेंद्र सिंह आदि के देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका वर्ग दौड़ के 400 मीटर सेवरही की गुड़िया ने बाजी मारी। 200 मीटर, 100 मीटर व 50 मीटर तीनों में दुदही की सबरुन प्रथम स्थान पर रहीं। सबरुन लंबी कूद में भी प्रथम रही। बालक वर्ग के 400 मीटर में रामकोला के भरत, 200 मीटर में विशुनपुरा के धनन्जय, 100 मीटर व 50 मीटर में सुकरौली के नित्यानंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में दुदही के आजाद प्रथम रहे। खोखो के जूनियर बालक व बालिका वर्ग में भगवानपुर दुदही व प्राथमिक के बालिका वर्ग में शाहपुर खलवापट्टी दुदही की टीम जिला चैंपियन रही। जबकि खोखो प्राथमिक बालक वर्ग में कप्तान विजेता रहे। फुटबाल, हैंडबाल, जूडो, ताइक्वांडो, कुश्ती, तैराकी, टेबिल टेनिस, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने कहा कि ने कहा कि खेल सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं। बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफल छात्रों की प्रतिभा यह साबित करती है कि वह संसाधन की मोहताज नहीं है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है। ऐसे आयोजनों का मुख्य मकसद जनपद और प्रदेश में खेल भावना व खेल संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करना होना चाहिए। संचालन रवींद्र नारायण पांडेय, ऋचा सिंह व विनय कुशवाहा ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, बीईओ जया राय, रजनीश द्विवेदी, अशोक यादव, अखिलेश कुमार सिंह, विजयपाल नारायण त्रिपाठी, अमितेश कुमार, सुधीर कुमार, राजेश कुमार, अमित चौहान, जयंत कुमार एसआरजी रामप्रकाश पांडेय, राशैसं के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जूशिसं के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, , राशैसं जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल, उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, अजिताभ तिवारी, धनन्जय मिश्र, सूफियान आरफी, राकेश पांडेय, नीरज बंका, अनिरुद्ध त्रिपाठी, दिलीप सिंह, हरींद्र चौरसिया, आशीष मिश्र, रजनीश मिश्र, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, राकेश यादव, अनिल सिंह, संजय सिंह, आलोक तिवारी, सुनील दुबे, विनोद प्रसाद, सुनील कुमार मिश्र, रवि आर्य, नन्हे प्रसाद, अरविंद दुबे, राकेश कुमार, अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, राजेश यादव, श्यामानंद यादव, विमलेश प्रताप सिंह, आफताब आलम, आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!