IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

30 वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाल खिलाड़ियों ने बटोरे पदक 👉 दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 👉 जिला स्टेडियम में प्रतिभाग कर रहीं जनपद के सभी 14 ब्लाक व नगर क्षेत्र की टीमें 👉 खेल भावना व खेल संबंधित एक्टिविटी को प्रोत्साहित करना है उद्देश्य : सांसद

(आलोक कुमार तिवारी)

30 वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाल खिलाड़ियों ने बटोरे पदक
👉 दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
👉 जिला स्टेडियम में प्रतिभाग कर रहीं जनपद के सभी 14 ब्लाक व नगर क्षेत्र की टीमें
👉 खेल भावना व खेल संबंधित एक्टिविटी को प्रोत्साहित करना है उद्देश्य : सांसद

कुशीनगर । 30 वीं दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2025 का उद्घाटन शनिवार को जिला खेल स्टेडियम रवींद्र नगर धूस में किया गया। प्रथम दिन जूनियर स्तर के खिलाड़ियों ने पदक बटोर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि देवरिया सुरेंद्र कुशवाहा, चंद्रप्रकाश चमन व बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर आयोजन का शुभारंभ किया। बाल खिलाड़ियों के परेड की सलामी ली, खेल भावना की शपथ दिलवाई, ध्वज फहरा गुब्बारा व कबूतर उड़ाया तथा प्रज्वलित मशाल को दुदही की छात्रा नेहा को सौंपा। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार खेलो भारत अभियान से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश सरकार भी प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को निखार रही है। ऐसे आयोजनों का मुख्य मकसद जनपद और प्रदेश में खेल भावना व खेल संबंधित एक्टिविटी को प्रोत्साहित करना होना चाहिए। बीएसए ने प्रतिभागी छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद की कि आने वाले समय में वे जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगें। कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से ये बच्चे जनपद का और राज्य का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवाएं। उन्होने बच्चों के विजयी होने की शुभकामनाएं दी व आगे मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु आशीष दिया। आयोजन सचिव बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। खेल सचिव बीईओ डा. प्रभातचंद राय, बीईओ रीता गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, नवनीत तिवारी आदि की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में दौड़ के जूनियर स्तर बालक वर्ग के 600 मीटर पडरौना के कुंदन, 400 मीटर नौरंगिया के सचिन, 200 मीटर हाटा के रुपेश, 100 मीटर दुदही के प्रिंस प्रथम रहे। बालिका वर्ग के 600 व 400 में मीटर कप्तानगंज की फातिमा, 200 मीटर में दुदही की हसीना, 100 मीटर में सेवरही की परी अव्वल रहीं। शतरंज में हाटा के अंकित ने बाजी मारी। ऊंची कूद के बालक वर्ग में विशुनपुरा के धनन्जय व बालिका वर्ग में सेवरहीं की रुखसार प्रथम रहीं। लंबी कूद में हाटा के आयुष, बालिका में दुदही की हसीना प्रथम रहे। सुलेख में रामकोला की रागिनी यादव व मानचित्र में पडरौना की नेहा गुप्ता प्रीतम रहीं। श्रुतलेख में फाजिलनगर की अल्पना कुमारी प्रथम रहे। टीम इवेंट के अंतर्गत पीटी में मोतीचक, योग के बालक व बालिका वर्ग में कसया, कबड्डी बालक वर्ग में तमकुही की टीम विजेता रही। इसके अलावा कुश्ती, ताइक्वांडो, खोखो, कबड्डी, फुटबाल, बालीवाल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। संचालन रवींद्र नारायण पांडेय व विनय कुशवाहा ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, एसआरजी रामप्रकाश पांडेय, राशैसं के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जूशिसं के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्राशिंस जिलामंत्री राजकुमार सिंह, जिला संयुक्त मंत्री अनूप सिंह, राशैसं जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल, नीरज बंका, अनिरुद्ध त्रिपाठी ,दिलीप सिंह, हरींद्र चौरसिया, आशीष मिश्र, छेदी प्रसाद, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, राकेश यादव, अनिल सिंह, संजय सिंह, उदय सिंह, आलोक तिवारी, विनोद प्रसाद, शैलेश कुमार सिंह, संजीव कुमार, मेहरुद्दीन अली, सुनील कुमार मिश्र, रवि आर्य, नन्हे प्रसाद, अरविंद दुबे,राकेश कुमार, अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, राजेश यादव, श्यामानंद यादव, प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव, मंत्री देवेन्द्र ओझा, कोषाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जूनियर शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, अजय सिंह, आलोक पटेल, बिजुली प्रसाद आदि मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में मुस्तैद रहे बीईओगण
कुशीनगर । 30 वीं बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह, खेल सचिव डा. प्रभातचंद राय, रंगोली समिति प्रमुख रीता गुप्ता, जया राय, रजनीश द्विवेदी, अशोक यादव, अखिलेश कुमार सिंह, विजयपाल नारायण त्रिपाठी, अमितेश कुमार, सुधीर कुमार, राजेश कुमार, अमित चौहान, जयंत कुमार आदि बीईओ मुस्तैद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!