कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ (मिश्रौली) निवासी एक व्यक्ति ने भूमिगत नाली बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्रक भेज गुहार लगाई है। पीड़ित ने भूमिगत नाली बनाने में अवरोध पैदा करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की भी मांग की है।
उक्त गांव निवासी चंद्रभान मिश्र ने मुख्यमंत्रा को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि कतिपय लोगों द्वारा रास्ते पर मेड़ लगाने से बरसात के पानी से सोख्ता क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने नाली निर्माण के लिए सीडीओ से गुहार लगाई। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण किया तो ग्राम प्रधान ने भूमिगत नाली बनवाने का आश्वासन दिया। पीड़ित का आरोप है तीन माह बाद भी आश्वासन के सापेक्ष सम्यक कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने तत्काल समस्या समाधान व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।





