कुशीनगर । उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के शेष पदों हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया शुक्रवार को प्रात : दस बजे से जिला मुख्यालय स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर होगी।
इस आशय की जानकारी देते हुए बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने बताया कि प्रदेश में किसी भी जनपद में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी समस्त जनपदों में प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपद में अनारक्षित पांच पद, पिछड़ा वर्ग एक पद, अनुसूचित जाति एक पद व
अनुसूचित जनजाति के एक पद सहित कुल आठ पदों के सापेक्ष काउंसलिंग होगी।





