उत्तरप्रदेशकुशीनगर
वन्य क्षेत्र का विस्तार करके ही हो सकता है वन्य जीवों का संरक्षण
वन्य जीव प्राणी सप्ताह (एक से सात अक्टूबर)

वन्य क्षेत्र का विस्तार करके ही हो सकता है वन्य जीवों का संरक्षण
वन्य जीव प्राणी सप्ताह (एक से सात अक्टूबर)
कुशीनगर । वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को नपाप कुशीनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर में वन विभाग कसया द्वारा जिला वनाधिकारी वरुण सिंह व क्षेत्रीय वनाधिकारी जयंत कुमार सिंह राणा के निर्देशन में गोष्ठी व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए वन दरोगा जलालुद्दीन ने कहा कि भौतिकता की चमक में मानव ने प्रकृति का दोहन किया है। परिणामस्वरूप आज मानव के साथ-साथ कई सारे वन्य जीवों का अस्तित्व संकट में है। समाज के समग्र विकास व प्रकृति के संतुलन में इन वन्य जीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए हम सबको वन्य क्षेत्र का विस्तार करते हुए जीवों का संरक्षण करना होगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि मानव व प्रकृति का घनिष्ठ संबंध है। इन दोनों में सामंजस्य जरूरी है। हमें अपनी सुविधा के साथ प्रकृति का भी ध्यान रखना होगा। स्वागत प्रधानाध्यापिका पुष्पा सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक तिवारी ने किया। आभार प्रधानाध्यापक अमरप्रकाश पाण्डेय ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर वन दरोगा पारस नाथ पटेल, गीता शर्मा, इसरावती देवी, संतोष यादव, सुमित्रा देवी, खुशी मौर्य, सोनम, काजल, अर्चना, आरती, सोनी, चाँदनी, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।





