IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

50 मीटर की दौड़ में मानसी ने मारी बाजी तो 100 मीटर में नंदिनी अव्वल

- ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता - खेल को अवरोध नहीं बल्कि अवसर के रूप में लेकर बढ़ना होगा आगे

50 मीटर की दौड़ में मानसी ने मारी बाजी तो 100 मीटर में नंदिनी अव्वल
– ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
– खेल को अवरोध नहीं बल्कि अवसर के रूप में लेकर बढ़ना होगा आगे

कुशीनगर । पडरौना स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इसमें न्याय पंचायत स्तर पर विजयी प्रतिभागी बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, बीएसए डा. राम जियावन मौर्य व बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर शुभारंभ किया।
बाल खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। इसलिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए। पुरानी सोच बदलते हुए खेल को अब अवरोध के रूप में नहीं बल्कि अवसर के रूप में लेकर आगे बढ़ना होगा। इसीलिए सरकार विभिन्न योजनाएं चलाकर खेलों को आगे बढ़ा रही है। बीएसए डॉ रामजियावन मौर्य ने कहा कि खेल अनुशासन सीखाने के साथ-साथ नई ऊर्जा का संचार करने में भी सहायक होता है। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रथम सत्र में आयोजित हुए खेल में प्राथमिक स्तर 50 मीटर बालक वर्ग जंगल हनुमानगंज के अमित को प्रथम और सिधुआ बांगर के हिमांशु को दूसरा स्थान मिला । वही 100 मीटर में साखोपार के कैश अंसारी को प्रथम तथा धर्मपुर बुजुर्ग के करन यादव को दूसरा स्थान मिला। 400 मीटर की दौड़ में जंगल बेलवा के शोएब को प्रथम तथा पिपरा जटामपुर के सोना हाशमी को दूसरा स्थान मिला। वहीं बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में सेमरा हरदो के मानसी को प्रथम व बरहज के गुलशन को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर की दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग के नंदनी को प्रथम तथा सेमरा हरदो के अनीता को दूसरा स्थान मिला। वही 400 मीटर के दौड़ में बरहज के शबनम को प्रथम तथा बकुलहा के सिंकु को दूसरा स्थान मिला। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान नगर बीईओ मुकेश नारायण मिश्र, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, जिला व्यायाम शिक्षिका रेनू बाला सिंह, नित्यानंद चतुर्वेदी, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, अनूप सिंह, शिवानंद मिश्रा, तारकेश्वर शुक्ल, मेहरूद्दीन अली ,व्यास सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, संजीव कुमार पीतांबर यादव ,विनोद सिंह, ऋषिकेश सिंह, आकाश सिंह, अमित सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!