IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हुई चर्चा

(आलोक कुमार तिवारी)

कुशीनगर । जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के निमित्त बीएसए कार्यालय में आयोजित बैठक में चर्चा की गई।
बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने विभिन्न समितियो का गठन कर बीईओ, शिक्षक संघों के पदाधिकारियों व शिक्षको को दायित्व का निर्वहन करने हेतु निर्देश दिया। कहा कि
प्रतियोगिता 29 व 30 नवम्बर 2023 को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम रविंद्र नगर में आयोजित की जाएगी। खेल को संपन्न कराने सहित बच्चों की पूरी जिम्मेदारी हर तहसील के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी की होगी और खेल पारदर्शिता से संपन्न कराया जाएगा। उन्होने संबंधित सूची जिला व्यायाम शिक्षक को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीईओ मुख्यालय व पडरौना सुरेंद्र बहादुर सिंह को
क्रीड़ा सचिव, बीईओ उदय शंकर राव को कोषाध्यक्ष व बीईओ हिमांशु सिंह को आयोजन सचिव नामित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ , जूनियर शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं अशासकीय सहायता प्राप्त शैक्षिक संगठनों के जिलाध्यक्ष व मंत्री पदाधिकारी होंगे।
जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं की विजई प्रतिभागियों की सूची व व पात्रता उपलब्ध करने हेतु निर्देश दिया गया। बताया कि मंडल रैली महाराजगंज में आगामी चार, पांच व छह नवंबर 2023 को संपन्न होगी। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा, सत्येंद्र पांडेय ,जयप्रकाश मौर्य, रीता गुप्ता ,अंकिता सिंह, अमित कुमार सिंह ,राजेश कुमार, आशीष मिश्रा मुकेश नारायण मिश्रा, जूशिसं के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंत्री छेदी प्रसाद, प्राशिसं के जिलामंत्री राजकुमार सिंह, पवन कुमार, अनूप सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, रेनू बाला सिंह, शाहिद अनवर, शंकर दयाल पाठक , अमित कुमार श्रीवास्तव ,अमित तिवारी, नित्यानंद चौबे, जिला समन्वयक सतेंद्र मौर्य ,पंकज गौतम ,उपेंद्र गुप्ता ,गौरव पांडे , जितेंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!