IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

तैयारियां पूरी, तृतीय जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आज

- कुशीनगर महोत्सव - सायं सात बजे से आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या व फूलों की होली - सायं पांच से सात बजे तक शिवाघाट में नदी पूजन, आरती व भजन संध्या

 

कुशीनगर । कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के हनुमान सरोवर में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से प्रतियोगिता आरंभ होगी। 10 बजे तक प्रतिभागी अपनी सहभागिता के लिए फार्म जमा कर सकते हैं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व तीन सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बताया कि सायं सात बजे से सरोवर तट पर स्थित राम जानकी शिवमंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बरसाने की होली का आयोजन होगा। जबकि सेवरही के शिवाघाट में सायं पांच बजे से सात बजे तक शिवाघाट में नदी पूजन, आरती व भजन संध्या भी आयोजित होगी। दिनेश तिवारी भोजपुरिया, शैलेंद्र तिवारी, राजकुमार गिरी, अमित राय, संजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!