दुदही ब्लाक चैंपियन, धर्मपुर पर्वत को दूसरा स्थान 👉 कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर का खोखो में दबदबा 👉 बीईओ रीता गुप्ता ने बच्चों को अनुशासन व मेहनत का संदेश दिया
(आलोक कुमार तिवारी)

दुदही ब्लाक चैंपियन, धर्मपुर पर्वत को दूसरा स्थान
👉 कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर का खोखो में दबदबा
👉 बीईओ रीता गुप्ता ने बच्चों को अनुशासन व मेहनत का संदेश दिया
कुशीनगर । गौरीश्रीराम स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित दुदही विकास खंड की ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 109 अंक प्राप्त कर दुदही न्याय पंचायत की टीम ब्लाक चैंपियन बनी। जबकि 42 अंक प्राप्त कर धर्मपुर न्याय पंचायत की टीम दूसरे स्थान पर रही। कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर ने जूनियर बालक, बालिका व प्राथमिक बालक वर्ग में विजेता बन दबदबा कायम रखा। जूनियर स्तर पर प्रिंस यादव व हसीना तथा प्राथमिक स्तर पर आजाद व सजरुन क्रमश : बालक व बालिका वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन रहे।
गुरुवार को ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सअ राजेश यादव, आफताब आलम, श्यामानंद यादव, खेल अनुदेशक अमित कन्नौजिया, पुण्यप्रकाश गिरि, सुमंत यादव व राजेश कुमार द्वारा प्रतियोगिता का सफल संचालन कराया गया। जूनियर स्तर बालिका वर्ग के 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 600 मीटर में हसीना प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर व 200 मीटर में प्रिंस यादव, 400 मीटर में विक्की कुमार तथा 600 मीटर में मुन्ना प्रथम रहे। लंबी कूद बालक व बालिका वर्ग में क्रमशः रोहित व आलियाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालक व बालिका वर्ग में क्रमशः चाफ व कोरया न्याय पंचायत की टीम विजेता रही। जूनियर खो-खो में बालक व बालिका दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर की टीम विजेता बनी। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर में सबरुन तथा 400 मीटर में नासरीन प्रथम रहीं। बालक वर्ग में 50 मीटर व 400 मीटर में आजाद, 100 मीटर में बिट्टू तथा 200 मीटर में जयकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक लंबी कूद बालक व बालिका वर्ग में क्रमशः आजाद व सबरुन प्रथम रहीं। कबड्डी के बालक व बालिका वर्ग में क्रमशः चाफ व दुदही की टीम विजेता रहीं, जबकि प्राथमिक खो-खो के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर व बालिका वर्ग में दुदही की टीम विजेता बनी।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ रीता गुप्ता व विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त शिक्षक अभिमन्यु प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व खेल ध्वज फहराकर किया। अतिथियों ने भगवानपुर की छात्रा बंधन को प्रज्ज्वलित मशाल सौंपकर खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
पुरस्कार वितरण सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डा. असीम कुमार ने कहा कि खेल व्यक्ति के आत्मविश्वास, शारीरिक बल व नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं। शिक्षा के साथ खेलों में सहभागिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यालयों में नियमित रूप से खेल आयोजन कराने की बात कही।
बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों में खेल कौशल को निखारती हैं बल्कि उनमें टीम भावना, अनुशासन व लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना भी जगाती हैं। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी व आगामी स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्राशिसं अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने आभार व्यक्त किया। उद्घोष समिति में दुर्गेश सिंह, रामेश्वर यादव, राजेश प्रसाद व मुनव्वर अली शामिल रहे। इस दौरान प्रधान धर्मेंद्र यादव, विद्या सिंह, उपाध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री रामनिवास जायसवाल, जूशिसं अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा, धनंजय मिश्र, अरविंद पांडेय, नन्हे प्रसाद, रवि प्रकाश आर्य, ओमप्रकाश सिंह, विनोद सिंह, बालकृष्ण, राजकुमार राय, अनिल चौरसिया, अलका ओझा, रूबी गुप्ता, सरिता गुप्ता, कंचन गुप्ता, नूर मोहम्मद, बसंत शर्मा, जवाहर प्रसाद, आरती गुप्ता, विपिन बिहारी चौबे, मुनीब प्रसाद, आलोकनाथ पांडेय, एजाज अहमद, संतोष प्रसाद, राहुल सिंह, धर्मेंद्र यादव, रहमतुल्लाह सिद्दीकी, रामेश्वर यादव, अरुण कुमार, अनंत अग्रवाल, सिद्धार्थ यादव, राहुल कुमार शर्मा, उपेंद्र गुप्ता, मुकेश यादव रजनीश प्रकाश गुप्ता, अजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।





