IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

हनुमान जन्मोत्सव व विजय अभिनन्दन महोत्सव कल 📢 मंदिर परिसर में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड व भंडारा 📢 आयोजन को सफल बनाने मे जुटे यज्ञ समिति के सदस्य

(आलोक कुमार तिवारी)

 

कुशीनगर । कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के अवसर पर माता सीता द्वारा हनुमान जी को अमरत्व का वरदान प्राप्त होने की स्मृति में गोपलापट्टी स्थित शिवमंदिर सह निर्माणाधीन राम दरबार व हनुमान मंदिर परिसर में विजय अभिनन्दन महोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन 19 अक्टूबर रविवार को किया जाएगा। इसके लिए यज्ञ समिति राजापाकड़ के सदस्यों की ओर से तैयारियां अंतिम चरण मे है।
समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से होगा। तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसके उपरांत दोपहर 1 बजे से भंडारा में प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होने धर्मानुरागियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का अनुग्रह किया। आयोजन को सफल बनाने में हरिशंकर कुशवाहा, राणाप्रताप सिंह, उमेश पांडेय, धनन्जय सिंह सोनू, हरिदास महाराज, मुकेश यादव, विजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह मोनू, सत्यनारायण यादव, राजनारायण उर्फ चुन्नू मिश्र, ईश्वरचंद गुप्त, भोलू यादव, पप्पू यादव, पूजा यादव, रवींद्र यादव, सतीश मद्धेशिया, आनंद यादव, दीपक मिश्र, अनूप गोंड, रवि वर्मा, सनी पासवान, सुरेंद्र गुप्ता, सागर कुशवाहा, हरिओम गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अशोक यादव, विष्णु सिंह, मन्नु मिश्र, राजू मिश्र, मुन्ना राय आदि मनोयोग से जुटे हैं।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!