
कुशीनगर । प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत गोरखपुर विश्वविद्यालय को बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालय घटक के लिए एक सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। शिक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों और कालेजों को उत्कृष्टता के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद हेतु वित्त पोषण के लिए पूर्ववर्ती रूसा योजना कि निरंतरता में 1292610 करोड़ की कुल परिव्यय के साथ पीएम यूएसएचए योजना को मंजूरी दी है। मंगलवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम ने इन परियोजनाओं को डिजिटल रूप से लांच किया है। इसका सीधा प्रसारण महाविद्यालय में शिक्षकों कर्मचारियों व विद्यार्थियों के बीच किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि सरकार शिक्षा में शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का तकनीकी संयोजन प्रो आर पी पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन डॉ गौरव तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षार्थी व कर्मचारी उपस्थित रहे।





