
महाविद्यालय में युवा उद्यमिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कुशीनगर । बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में आविष्कार फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं को उद्यमशील गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई और अपने व्यवसाय योजना के विचारों को प्रदर्शित करने की बारे में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि पहले कॉलेज स्तर पर और शीर्ष तीन टीम में हर कॉलेज से छात्रों को मंच पर अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम कुशीनगर जिले के पांच कॉलेजों में आयोजित किया जा रहा है। सर्वश्रेष्ठ दो बिजनेस प्लान (दो कॉलेज) को 75000/- रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। साथ ही प्रत्येक कॉलेज के सर्वश्रेष्ठ प्लान को 10,000/- रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विभागाध्यक्ष प्रो महबूब आलम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ श्वेता भट्ट ने कार्यक्रम की रुपरेखा तथा आभार प्रकट किया। इस दौरान डॉ संदीप पांडे डॉ रितेश सिंह , डॉ राकेश कुमार चतुर्वेदी , डॉ विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।





