IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

पडरौना तहसील जिला चैंपियन, कप्तानगंज को द्वितीय स्थान

- आगामी चार नवंबर से महराजगंज मंडलीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे सफल खिलाड़ी - खोखो के प्राथमिक व जूनियर स्तर बालक व बालिका वर्ग मे दुदही की टीम जिला चैंपियन - सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं खेल : सावित्री

 

कुशीनगर । जिला स्टेडियम में आयोजित 28 वीं दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार की सायं विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरण के साथ हुआ। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त तथा टीम प्रतिस्पर्धाओं में विजेता टीम आगामी चार दिसंबर से महराजगंज में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। 188 अंक प्राप्त कर पडरौना तहसील चैंपियन रहा, जबकि द्वितीय स्थान पर रहे कप्तानगंज को 159 व तृतीय स्थान पर रहे हाटा की टीम को 105 अंक प्राप्त हुआ। खेल सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह, आयोजन सचिव हिमांशु सिंह, बीईओ देवमुनि वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, रेनूबाला सिंह, अमित श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी आदि की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में खोखो के प्राथमिक व जूनियर बालक व बालिका वर्ग चारों में दुदही विकास खंड की टीम जिला चैंपियन रही। फुटबाल बालक व बालिका वर्ग में पडरौना, हैंडबाल बालक पडरौना, बालिका कप्तानगंज, जूडो में बालक बालिका दोनो कप्तानगंज, ताइक्वांडो बालक बालिका पडरौना, कुश्ती कप्तानगंज, तैराकी हाटा, टेबिल टेनिस में कप्तानगंज की टीम विजेता रही। कबड्डी उच्च प्राथमिक बालक तमकुही विजेता, कसया उपविजेता, बालिका कसया विजेता हाटा उपविजेता, प्राथमिक स्तर बालक विजेता कसया उपविजेता। जूनियर स्तर 100 मीटर बालक वर्ग नंदकिशोर प्रथम, विष्णु वर्मा द्वितीय, 200 मीटर प्रियांश प्रथम, शिवशंकर द्वितीय, बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर गीता प्रथम, वन्दना द्वितीय, ऊंची कूद में वंदना प्रथम, आयुषी द्वितीय,लंबी कूद विंध्यवासिनी प्रथम, नेहा द्वितीय स्थान पर रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करती जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल ने कहा कि खेल सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं। बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफल छात्रों की प्रतिभा यह साबित करती है कि वह संसाधन की मोहताज नहीं है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पुरस्कार प्रतिभागी को और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता ने प्रतिभाओं को निखरने का अवसर दिया है।
अति विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को निखार रही है। अंतर्गत ऐसे आयोजनों का मुख्य मकसद जनपद और प्रदेश में खेल भावना व खेल संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करना होना चाहिए।
बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने आभार व्यक्त करते हुए सफल खिलाड़ी व टीमों को मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामना दी। संचालन रवींद्र नारायण पांडेय, दुर्गेश सिंह व विनय राय ने संयुक्त रुप से किया।
इस दौरान बीईओगण उदय शंकर राय , अमित सिंह, अंकिता सिंह, रीता गुप्ता, सत्येंद्र पांडेय, राजेश कुमार, जयप्रकाश मौर्य, आशीष मिश्र, मुकेश नारायण मिश्र, शिक्षक नेता राजेश शुक्ल, नीलम, शालिनी जयसवाल, संगीता राय, दुर्गावती, राजेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, राजकुमार सिंह, अरुणेंंद्र राय, हरिश्चंद्र मिश्र, अमिताभ त्रिपाठी, अविनाश शुक्ल, अश्विनी कुमार, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंजेश्वर सिंह, सुनील दुबे, सुनील कुमार मिश्र, राकेश यादव, रामायण यादव, नित्यानंद चतुर्वेदी, करुणानिधि त्रिपाठी, राकेश पांडेय, राजेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, रवीश कुमार, श्यामानन्द यादव, अमित कन्नौजिया, विनोद कुमार, पुण्य प्रकाश गिरी, उमेश कुमार, शक्ति नारायण सिंह, राजेश यादव, सुमंत यादव, राकेश कुमार, वीरेंद्र व अरविंद दुबे आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!