IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर संग्रहालय में लगा छायाचित्र प्रदर्शनी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर संग्रहालय में लगा छायाचित्र प्रदर्शनी

कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में  बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उदघाटन नायाब तहसीलदार शैलेश कुमार सिंह ने किया। कहा कि वह एक राजनेता के साथ लेखक संपादक व विचारक थे। वह एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। प्रदर्शनी में दीनदयाल के प्रारंभिक जीवन से अंतिम तक के व्यक्तित्व व कृतित्व को छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। इसमें सामाजिक कार्य , एकात्म मानववाद, शिक्षा, स्वास्थ्य , कृषि और उद्योग आदि के क्षेत्र में किये गए योगदान प्रमुख रहे। स्वागत व आभार प्रकट करते हुए तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि प्रदर्शनी 30 सितम्बर तक जारी रहेगी। तरुण शुक्ल ने संचालन किया। इस दौरान सभासद पीएन सिंह, धीरेन्द्र मिश्र, मिर्जा नसरुद्दीन वेग आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!