स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध जिला चिकित्सालय (रविंद्रनगर) का प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध जिला चिकित्सालय (रविंद्रनगर) का प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
कुशीनगर। शुक्रवार को जनपद कुशीनगर के प्रभारी मंत्री / राज्यमंत्री उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह का जनपद आगमन पर सांसद, विधायक के साथ साथ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।तत्पश्चात प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग किया । तत्पश्चात जनपद मुख्यालय स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध जिला चिकित्सालय (मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर) के हॉस्पिटल विंग एरिया के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने भर्ती हुए रोगियों से उनकी भर्ती की अवधि, रोगों, उनके उपचार की स्थिति, समय-समय पर डॉक्टरों व नर्सों की की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता आदि की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री जी ने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज एवं कार्यकारी संस्था पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड से मेडिकल कॉलेज के निर्माण शुरू करने की तिथि तथा समय-समय पर मिले एक्सटेंशन की तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिस पर प्राचार्य मेडिकल के द्वारा बताया गया कि इस कॉलेज के निर्माण शुरू करने की तिथि अप्रैल 2021 है तथा इसके पूर्ण होने की प्रथम तिथि अप्रैल 2022 निर्धारित थी, किंतु निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर पेनल्टी के साथ निर्धारित तिथि बढ़ाई गई। अभी तक कुल 5 करोड़ की पेनल्टी स्वरूप धनराशि देर से निर्माण करने के कारण कार्यदाईं संस्था के ऊपर लगाया जा चुका है। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान के प्रारंभ में वेटिंग एरिया में बैठे रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उनसे जिला चिकित्सालय में मिलनी वाली सुविधाओं, सीट, बेड ,दवाएं, डॉक्टर की उपस्थिति के बारे में पूछताछ की । साथ ही मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं, आयुष्मान कार्ड, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सालयों में चिकिसकों/ पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, अस्पताल में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज आर के शाही ने आवश्यक जानकारी दी।
तत्पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा दो फ्लोर में बारी बारी से प्रत्येक कमरों यथा टीएनटी कक्ष, एस.एन.सी.यू कक्ष , यू एस जी कक्ष, रेडियोलॉजी कक्ष, एमआरआई स्कैन एक्स-रे कक्षा यूएसजी कक्ष, ईसीजी कक्ष, कैजुअल्टी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, माइनर ओ टी , ओपीडी सेक्शन , जनरल सर्जरी ओपीडी आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने कार्यदायी संस्था के पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड के कर्मचारियों एवं अवर अभियंता से विद्युत कार्य, ड्रेनेज सिस्टम की सुविधा, टीचिंग स्टाफ रूम, फायर व प्लंबिंग कार्य के बारे में जानकारी ली। जिस पर संस्था के अभियंता ने आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने एडमिशन प्रोसेस , सीटों के संख्या और उसकी शुरुआत की तिथि की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा की कल को बैठक में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य से संबंधित फाइल प्रस्तुत करें तथा शेष निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक पी.एन पाठक, विधायक पडरौना मनीष जयसवाल,विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय,विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक रामकोला विनय गौड़, विधायक तमकुहीराज असीम राय, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा एवं अन्य जनप्रतिनिधि , मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ,अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज आरके शाही मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एच एस राय, उपजिलाधिकारी पडरौना व्यास नारायण उमराव , नगर निकायों के चेयरमैन, लोक निर्माण विभाग के ए ई, पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड के कर्मचारी, कर्मचारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





