
प्रथम आगमन पर जनपद के प्रभारी मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात तथा जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर व बुके देकर स्वागत किया। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर शुक्रवार को कुशीनगर पहुँचे प्रभारी मंत्री सिंह का लगातार हो रही बारिश के बीच होटल पथिक निवास में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक, डा असीम राय, विवेकानंद पाण्डेय, सुरेंद्र कुशवाहा, विनय प्रकाश गोंड़, मोहन वर्मा सहित विधायक गण ने स्वागत बुके देकर स्वागत किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा, सीडीओ गुजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सिंह का बुके देकर स्वागत किया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संक्षिप्त बैठक की। इसके बाद जनपद मुख्यालय पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए चले गए। इस दौरान इस उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा, तहसीलदार धर्मबीर सिंह, सीओ कुंदन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, दिवाकर मणि, नपाप अध्यक्ष विनय जायसवाल, नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, संतोष सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल प्रताप राव, किरन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, शुभम दीक्षित, निखिल उपाध्याय, रितेश दूबे आदि मौजूद रहे।





