नवरात्रि उत्सव में छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोह लिया मन
(1) डांडिया व गरबा नाईट में जमकर थिरके दर्शक (2) इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ग्रुप डांडिया व गरबा कंपटीशन का हुआ आयोजन


कुशीनगर । कुशीनगर के बुद्धा वाहन पार्किंग स्थल में मंगलवार की रात नगरपालिका परिषद कुशीनगर एबीसी क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कुशीनगर नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ हुआ। उत्सव के प्रथम सत्र में इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ग्रुप डांडिया व गरबा कंपटीशन और दूसरे सत्र में गरबा नाईट कार्यक्रम हुए। देर रात तक चले कार्यक्रम में छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष किरन जायसवाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर डांडिया नृत्य कर किया। विधायक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह गुजरात के पारंपरिक नृत्य है। जो नवरात्रि में भगवान शिव व देवी दुर्गा की उपासना के लिए किए जाते है। ऐसे कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित होने चाहिए।

इससे समाज में सौहार्द्र का विकास होता है। उत्सव के संरक्षक राकेश जायसवाल ने स्वागत किया। नृत्य कंपटीशन में ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी, पावानगर, जेनिथ स्कूल, ज्ञानभूमि विद्यालय, संत पुष्पा, पीजी सीनियर, सेंट जेवियर्स व सेंट थेरेसिस की छात्राओं ने भाग लिया। संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया व जोधपुर खुशबू नंदानी ने किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डांडिया व गरबा नाईट का आयोजन हुआ। संचालन कर रही रेडियो जॉकी वेरोनिका राजपूत ने डीजे की धुन पर कार्यक्रम में उपस्थित समूह को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा और अन्त तक अनुशासन बना रहा। इस दौरान आयोजक हिमांशु जायसवाल, सह- आयोजक रोहन जायसवाल व प्रशांत सिंह, डॉ निगम मौर्य, सुरेश प्रसाद गुप्त, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, मेजर एसएन सिंह, संतोष दत्त राय, चन्द्रप्रभा पाण्डेय, नीतीश यादव, कस्तूर चंद्र जायसवाल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, केशव सिंह, सत्यप्रकाश पाण्डेय, भगवन्त सिंह, डॉ एसके सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, सीमा जायसवाल, नवनाथ दूबे, डॉ सीमा गुप्त, कुश कुमार, शुभम दीक्षित, अशोक जैन, पीएन सिंह, डॉ अम्बरीष विश्वकर्मा, सचिन पाठक आदि मौजूद रहे।





