IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विश्वम्भरपुर बना आल ओवर चैम्पियन

खेल से बच्चों का होता है शारिरिक व मानसिक विकास: विजय पाल  नारायण त्रिपाठी

न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विश्वम्भरपुर बना आल ओवर चैम्पियन
खेल से बच्चों का होता है शारिरिक व मानसिक विकास: विजय पाल नारायण त्रिपाठी
कुशीनगर । विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय बेलवा पलकधारी के परिसर में सिसवा धोकरहा न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें विश्वम्भर की टीम ओवर आल चैम्पियन रही। जबकि बेलवा पलकधारी द्वितीय स्थान पर रही। बुधवार को बीईओ कसया विजय पाल नारायण त्रिपाठी के निर्देशन व संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि सभासद प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह ने सरस्वती माँ के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ ही फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बेलवा पलकधारी, डुमरी, बटेसरा, विश्वम्भर पुर, सबया, सिसवा – महन्थ, सूखा टोला, अनिरुद्धवा, पकड़ियार, धोकरहा सहित कुल 23 संविलयन, प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। शिक्षक चंद्रपाल सिंह, दीपिका सिंह, ब्रजेन्द्र शाही की देखरेख में सम्पन्न बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कब्बडी, खो- खो, सुलेख, दौड़ आदि का आयोजन हुआ। चैंपियन बाल खिलाड़ियों को बीईओ बीईओ कसया विजय पाल नारायण त्रिपाठी और शिक्षकों ने ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। त्रिपाठी ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरक और मानसिक विकास होता है। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाएं निखरेगी और राज्य, राष्ट्र के फलक पर चमकेगी। अतिथियों का स्वागत आयोजक/प्रधानाध्यापक रामचन्द्र सिंह, भरदुल प्रसाद, बृजेन्द्र कुमार शाही, राजेश प्रजापति, किरनलता ने किया। संचालन आलोक कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर कृपा शंकर तिवारी, अमरप्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद, शैलेश, अशोक कुमार सिंह, अजय गुप्ता, धनन्जय मणि त्रिपाठी, अनिता मिश्रा, प्रतिभा सिंह, प्रतिमा सिंह, दीपिका सिंह, रंजीता, अमिता सिंह, रंजीता, बबिता मद्धेशिया, पुष्पा मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!