महापरिनिर्वाण बुद्ध मन्दिर में प्रस्तावित रैम्प स्थल का क्षेत्रीय निदेशक(मध्य क्षेत्र)भोपाल ने किया निरीक्षण

कुशीनगर । भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के क्षेत्रीय निदेशक (मध्य क्षेत्र), भोपाल भुवन विक्रम ने बुधवार को महापरिनिर्वाण बुद्ध मन्दिर पर बुजुर्ग व दिव्यांग पर्यटकों के जाने के लिए प्रस्तावित रैम्प स्थल का निरीक्षण किया। बीते दो जुलाई को सीढ़ी के दक्षिण तरफ रैम्प निर्माण को लेकर खुदाई हुई थी। खुदाई के दौरान गड्ढे में प्राचीन स्मारक मिले थे। इस कारण निरीक्षण करने आई भापुस कि टीम ने मार्गनिर्देशन के लिए भापुस दिल्ली के महानिदेशक को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। महानिदेशक के निर्देश पर क्षेत्रीय निदेशक ने स्थलीय निरीक्षण किया। मार्गनिर्देशन के लिए इसकी रिपोर्ट महानिदेशक को प्रेषित करने की बात कही जा रही है। क्षेत्रीय निदेशक ने रामाभार में पर्यटन द्वारा लाइट एन्ड साउंड के लिए बनी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा लाइट एंड साउंड कार्यक्रम अब तक प्रारंभ न करने का भी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। कुशीनगर के संरक्षण सहायक शादाब खान ने क्षेत्रीय निदेशक से माथा कुँवर मन्दिर, महापरिनिर्वाण मन्दिर और रामाभार स्तूप परिसर में जलभराव की समस्या प्रस्तुत किया। इस दौरान सारनाथ मण्डल के अधीक्षण पुरातत्वविद अबिनाश मोहंती, सारनाथ के डिप्टी इंजीनियर अशोक मेहता, सारनाथ के उद्यान सहायक सुनील चाहर, कुशीनगर के उद्यान सहायक वीरेन्द्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।





