उत्तरप्रदेशकुशीनगर
प्राचार्य द्वारा दुर्व्यवहार के विरुद्ध शिक्षकों ने संघ के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, प्रभावी कदम उठाने की मांग

प्राचार्य द्वारा दुर्व्यवहार के विरुद्ध शिक्षकों ने संघ के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, प्रभावी कदम उठाने की मांग
कुशीनगर । बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के प्राचार्य व सचिव द्वारा शिक्षकों के विरुद्ध हो रहे उत्पीड़न की कार्यवाही शिक्षक संघ द्वारा आश्वासन के बावजूद भी न रोके जाने को लेकर बुधवार को शिक्षकों ने संघ के अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग किया कि यथाशीघ्र संघ की बैठक आहूत कर सचिव व प्राचार्य द्वारा किये जा रहे दुर्व्यवहार के विरुद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया जाय। संघ के अध्यक्ष/ मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि पिछली बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार शिक्षकों और महाविद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन हेतु उनका स्थायीकरण प्रमाणपत्र तुरन्त उपलब्ध कराया जाय। महाविद्यालय में उपस्थित शिक्षकों के हस्ताक्षर काटे जाने व उनसे दुर्व्यवहार किये जाने पर प्राचार्य क्षमा मांगे। शिक्षकों द्वारा किये जा रहे गैर शैक्षणिक कार्यों में असहयोग के लिए प्राप्त त्यागपत्र प्राचार्य के सम्मुख तुरन्त रखा गया। प्राचार्य सचिव द्वारा शासनादेशों की मनमानी व्यख्यान करते हुए वेतन, इंक्रीमेंट आदि को बाधित करने की धमकी, उत्पीड़न आदि को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्य कराना सुनिश्चित करें। प्राचार्य व सचिव द्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष को दिग्भ्रमित कर सही सूचनाएं दिए बिना शिक्षकों के विरूद्ध षडयंत्र रचने के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाए। शिक्षक संघ के मंत्री डॉ पारस नाथ ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है। इस संदर्भ में अध्यक्ष ने 16 नवम्बर को बैठक बुलाने निर्णय लिया है। अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि मैं बाहर हूँ मुझे कोई ज्ञापन नहीं मिला है। मंत्री के पास है उनसे बात कर लें। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रो राजेश कुमार सिंह, प्रो अम्बिका प्रसाद त्रिपाठी, प्रो गौरव तिवारी, डॉ सौरभ द्विवेदी, डॉ निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ जितेन्द्र मिश्र, डॉ अवनीश त्रिपाठी, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ शम्भू दयाल कुशवाहा, डॉ पंकज दूबे आदि मौजूद रहे।


Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001




