IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरनवप्रभा मंच

रोटरी कुशीनगर ने कसया के चिकित्सकों को नेशनल डॉक्टर्स डे पर किया सम्मानित (1) पुष्प, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया (2) चिकित्सकों के द्वार पहुंचे रोटेरियन

(आलोक कुमार तिवारी)

रोटरी कुशीनगर ने कसया के चिकित्सकों को नेशनल डॉक्टर्स डे पर किया सम्मानित
(1) पुष्प, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया
(2) चिकित्सकों के द्वार पहुंचे रोटेरियन

कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर नगर के चिकित्सकों जिसमे डॉ रामायण सिंह, डॉ ज्ञान प्रकाश राय, डॉ आफताब हुसैन, डॉ वीके सिंह, डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉ पवन खरवार, डॉ नदीम वारसी, डॉ विजेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ मार्कंडेय चतुर्वेदी, डॉ मुकेश यादव, डॉ आशुतोष पाण्डेय, डॉ विवेक सिंह, डॉ श्वेता तिवारी, डॉ अवधेश तिवारी, डॉ रितेश कुमार, डॉ आशीष राय, डॉ रंजीत सिंह, डॉ योगेश्वर मद्धेशिया, डॉ श्याम बिहारी जायसवाल, डॉ अनिल सिन्हा, डॉ अब्दुल समद को उनके आवास एवं क्लीनिक पहुंचकर पुष्प, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया एवं नेशनल डॉक्टर्स डे की बधाई दी गई।
रोटरी के सह –संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि हमारे देश की विशाल जनसंख्या कई तरीकों से चिकित्सक और उनके गुणवत्तापूर्णं उपचार पर निर्भर करती है जो उपाय और उपचार के तरीकों में उल्लेखनीय सुधार और प्रगति को दिखाता है, डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास की डोर जितनी मजबूत होती है, मरीज इतनी जल्दी अच्छा होता है। रोटरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहिल बजाज एवं सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि चिकित्सकों को समाज के सबसे महत्वपूर्ण भागों में से एक माना जाता है। डॉक्टर्स की बहुमूल्य सेवा, महत्वपूर्ण भूमिका से स्वस्थ समाज का विकास होता है। इस मौके पर चिकित्सकों ने रोटरी क्लब के सदस्यों से अपने अनुभव को साझा किया। आईएमए कुशीनगर के अध्यक्ष एवं नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश राय ने रोटरी क्लब कुशीनगर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा निरंतर विविध सामाजिक कार्यक्रम किए जाते हैं जो बहुत ही प्रशंसनीय है। इस अवसर पर रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहिल अहमद, सचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सह सचिव सदरे आलम, निदेशक रंजीत श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विशाल शर्मा, अंकुर तुलस्यान, अमित श्रीवास्तव, विनोद वर्मा उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!