बजट ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ के लक्ष्य की पूर्ति में मील का पत्थर साबित होगा
(आलोक कुमार तिवारी)

उत्तर प्रदेश के बजट सत्र में बजट का 12.4 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा क्षेत्र को समर्पित है। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6 प्रतिशत आवंटन किया गया है। इन प्रमुख क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देने से समग्र विकास को गति मिलेगी। यह बजट ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ के लक्ष्य की पूर्ति में मील का पत्थर साबित होगा। ( तनुज पाठक पूर्व प्रदेश सह मंत्री ABVP)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राजन मद्धेशिया ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में यह सरकार का 10वां बजट है। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में पहली बार किसी सरकार को लगातार 10वां बजट प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इन 9 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की जनता पर एक भी नया कर नहीं लगाया गया है। सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए बिना अतिरिक्त कर भार डाले राज्य की प्रगति सुनिश्चित की है।
यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा आमजन के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।




