
कठिन चीवर दान व सम्मान समारोह 20 को
कुशीनगर । भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार, कुशीनगर में 20 अक्टूबर रविवार को दोपहर 12 बजे बौद्ध भिक्षुओं को समारोहपूर्वक कठिन चीवर दान दिया जाएगा उसके बाद चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी विहाराधिपति व अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भदंत महेंद्र ने दी।





