बुद्ध पीजी कालेज में बॉयोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध जारी
-केवल प्राचार्य ही लगाते बॉयोमेट्रिक हाजिरी

बुद्ध पीजी कालेज में बॉयोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध जारी
केवल प्राचार्य ही लगाते बॉयोमेट्रिक हाजिरी
कुशीनगर । बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में इस माह के एक अक्टूबर से पुनः बॉयोमेट्रिक हाजिरी करने का आदेश जारी है, लेकिन केवल प्राचार्य ही इसका अनुपालन कर रहे हैं। शिक्षक और कर्मचारी बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करते बल्कि उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाते हैं। जुलाई में 11 तारीख को कालेज खुलने के समय भी बॉयोमेट्रिक हाजिरी का आदेश हुआ था, लेकिन विरोध के कारण असफल रहा। शासन के आदेश व उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देश और प्रबंध समिति द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद ही प्राचार्य ने बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की नोटिस निकली थी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहाकि संघ द्वारा बॉयोमेट्रिक हाजिरी बनाने पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। हमलोग उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाते हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि शिक्षक बॉयोमेट्रिक लगाएंगे तब हमलोग भी बॉयोमेट्रिक हाजिरी करेंगे। प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि वह बायोमेट्रिक मशीन से प्रिंट आउट निकाल कर सेलरी बिल के साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष को प्रेषित करेंगे।





