नम आंखों से शहीद चंद्रभान को दी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश
- चतुर्थ पुण्यतिथि कार्यक्रम - राष्ट्रगान व पुष्पार्चन के साथ शुरु हुआ कार्यक्रम

नम आंखों से शहीद चंद्रभान को दी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश
– चतुर्थ पुण्यतिथि कार्यक्रम
– राष्ट्रगान व पुष्पार्चन के साथ शुरु हुआ कार्यक्रम
कुशीनगर । क्षेत्र के दुमही गांव निवासी शहीद चंद्रभान चौरसिया की चतुर्थ पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। उनके समाधि स्थल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। विधायकगण सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, शलभमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार विनय राय, बसपा नेता मु. इलियास अंसारी, जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ल, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश यादव चमन, राजेंद्र यादव, प्रगतिशील किसान पारसनाथ सिंह, रमाकांत पांडेय, स्काउट के जिला प्रशिक्षण आयुक्त एमडीआई खान, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, पत्रकार सुनील कुमार सुमन, जिला स्काउट प्रशिक्षक अजय निगम, शफीउल्लाह अंसारी, अनवर अंसारी आदि अतिथियों ने शहीद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि चंद्रभान का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव और प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्य पथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। देश के लिए चंद्रभान के उत्कृष्ट बलिदान को सदियों तक याद रखा जाएगा। इसके पूर्व तुर्कपट्टी सूर्यमंदिर की आरती से प्रज्ज्वलित मशाल को 51 धावकों-धाविकाओं का दल लेकर समाधिस्थल तक पहुंचा। उक्त मशाल से यहां स्मारक पर मौजूद मशाल को शहीद की पत्नी पिंकी चौरसिया, पुत्र आयुष व आर्यन, पिता राजबलम चौरसिया व अतिथियों ने प्रज्वलित किया। राष्ट्रगान के पश्चात शहीद की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गायक अजय गिरी ने अपने गीत के माध्यम से शहीद को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामचंद्र राय ने की तथा संचालन राधेश्याम त्यागी ने संचालन किया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, मुन्नीलाल गोंड, हरिवंश तिवारी, सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, हरख यादव, उपेंद्र आर्य, हरिकेश रावत, प्रदीप गुप्ता, बीडीसी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।





