IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

दौड़ प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण पदक जीत कर सरिता बनी चैंपियन

 

कुशीनगर । उदित नारायण इंटरमीडिएट कालेज पडरौना में गत गुरुवार से शनिवार तक तीन दिवसीय माध्यमिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सत्ताइसवें संस्करण का आयोजन संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न खेल व गतिविधियों में प्रतिभागियों ने पदक बटोरे। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण पदक जीते जिसमें जिला चैंपियन सरिता निषाद ने चार, सजरा खातून व काजल शर्मा ने तीन तीन स्वर्ण पदक जीत अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सभी सफल खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
उक्त प्रतियोगिता में तमकुहीराज तहसील का प्रतिनिधित्व करते हुए फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज की छात्रा सरिता ने जूनियर बालिका वर्ग (अंडर 17) में तीन हजार मीटर, डेढ़ हजार मीटर, आठ सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता। सरिता तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में भी उक्त चार स्वर्ण पदकों के साथ चैंपियन थी। इसी कालेज की छात्रा सजरा खातून ने जूनियर बालिका वर्ग (अंडर 17) के गोलाक्षेपण, भालाक्षेपण व हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग (अंडर 17) चक्रक्षेपण में शशि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में दुर्गावती ने लंबी कूद, सौ मीटर व दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में नाजिया ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर कालेज का मान बढ़ाया। तहसील का प्रतिनिधित्व कर रही नेशनल इंटरमीडिएट कालेज तमकुहीराज की छात्रा काजल शर्मा ने सीनियर बालिका वर्ग (अंडर 19) के तीन हजार मीटर, डेढ़ हजार मीटर व आठ सौ मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उक्त खिलाड़ी आगामी 25 अक्टूबर से गोरखपुर में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य डा. रमेश कुमार सिंह, पीटीआई सत्यप्रकाश प्रधान, धनन्जय कुमार मिश्र, बृजेश कुमार, रमाकांत जायसवाल, गोविंद श्रीवास्तव, रजनी भारती ने खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई दी है।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!