बुद्ध पी. जी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के द्वारा आयोजित किया गया इंडक्शन कार्यक्रम
(आलोक कुमार तिवारी)

बुद्ध पी. जी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के द्वारा आयोजित किया गया इंडक्शन कार्यक्रम
कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के द्वारा इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नवांकुर प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित करके हुआ। उसके बाद विभागाध्यक्ष प्रो इन्द्रासन प्रसाद ने स्वागत उदबोधन किया जिसमें नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत के साथ-साथ उन्होंने बताया कि ये महाविद्यालय कुशीनगर जनपद का एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय है साथ ही नवांकुर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। विभाग के प्रो. महबूब आलम ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का सलाह दिया। डॉ मनीष जायसवाल ने अपने सम्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। विभाग की सहायक अध्यापिका डॉ श्वेता भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों को नित्य निरंतर नए कलाओं को सीखने का प्रयास करना चाहिए। डॉ राकेश चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने का मूल मंत्र दिया। डॉ संदीप पांडे ने कहा कि वाणिज्य विभाग महाविद्यालय के सभी विभागों से हमेशा ही उत्कृष्ट रहा है और इसे उत्कृष्ट बनाने का प्रयास समस्त नवप्रवेशी विद्यार्थियों को करना चाहिए। उसके बाद कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें म्यूजिकल चेयर, और स्पून रेस आदि। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ रितेश सिंह ने किया। मंच संचालन वाणिज्य विभाग के परास्नातक छात्र बासु प्रसाद गोंड ने किया। इस कार्यक्रम में अरनब ,निखिल सिंह ,नेहा यादव, सुल्तान, मोहम्मद साद, प्रियांशु सचिन, अनुज वैष्णवी। रितिका राव ,विशाल गोंड, उज्जवला मोहन सिंह , आदि उपस्थित रहे





